Ro no D15139/23

बस्तर के 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से सजेगी पोषण थाली, आंगन मिलन सेवा’ महाभियान की तैयारी

 
जगदलपुर, 24 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले में कुपोषण के विरुद्ध जनचेतना जाग्रत करने और विकसित भारत 2047 के नागरिक संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से एक वृहद अभियान का शंखनाद होने जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का कार्ययोजना तैयार किया गया है। इसके तहत जिले की सभी 9 बाल विकास परियोजनाओं के 75 सेक्टरों में 5 से 7 आंगनबाड़ी केंद्रों का क्लस्टर बनाकर आगामी 25 सितंबर से 06 अक्टूबर के मध्य तिथिवार एक दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला संचालित की जाएगी, जिससे जिले के सभी 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल निर्मित होगा।
इस जन-अभियान में गर्भवती माताओं, महिलाओं और नन्हें बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समुदाय के बीच पौष्टिक व्यंजनों के निर्माण और मेरी पौष्टिक थाली का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापक जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सभी केंद्रों में सामूहिक न्योता भोज का प्रबंध किया गया है, जहां बच्चे सुरुचिपूर्ण एवं पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा बच्चों के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से समाज के सहयोग से खिलौना बैंक की स्थापना की जा रही है, तो वहीं ताजी हरी सब्जियों की सुलभता के लिए पोषण वाटिकाओं के निर्माण के साथ घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा मुहिम को गति दी जाएगी।
आयोजन को उत्साहपूर्ण बनाने के लिए महिलाओं के मध्य मेंहदी, रंगोली व स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी, जिनमें फल और मिष्ठान वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का एक अन्य गरिमामयी पहलू सजग माताओं की हौसला अफजाई करना होगा, जहां महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग अपने तथा बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने में करने वाली माताओं को पोषण शक्ति सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, स्व-सहायता समूहों और पालकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केंद्रों में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं।
  • Related Posts

    हिंदी में चिंतन, लेखन और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता: कुलपति डॉ. राजेंद्र लाकपाले

    अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2026/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय…

    Read more

    बदलते बस्तर की तस्वीर पर्यटन से विकास की नई राह

        प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार   बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय   जगदलपुर, 24 सितंबर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम