Ro no D15139/23

वंदेमातरम विद्यालय में बरसते पानी में हुआ सामूहिक वंदेमातरम गायन

 

आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे विद्या भारती द्वारा संपूर्ण देश में आह्वानित सामूहिक वंदे मातरम गायन के अवसर पर वंदेमातरम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अद्भुत एवं सुंदर प्रस्तुति दी गई।
बरसते पानी के बीच यह कार्यक्रम पूर्ण सम्मान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बस्तर प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हेमराज सोनी उपस्थित थे।


उन्होंने अपने उद्बोधन में मातृभूमि के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, सेवा एवं बलिदान के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देते हुए सभी बच्चों को देश सेवा के लिए आह्वान किया। वंदेमातरम राष्ट्रगीत की व्याख्या करते हुए उन्होंने इसके संपूर्ण गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया।
इसके साथ ही विद्यालय के संचालक सुबोध राठी ने वंदे मातरम विद्यालय की मूलभूत विचारधारा – देश प्रेम, देश के प्रति निष्ठा एवं बलिदान के साथ मिलिट्री ट्रेनिंग द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य का कर्णधार बनाने के संकल्प के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सन् 2003 जब से विद्यालय स्थापित हुआ है तभी से हमारे विद्यालय में प्रतिदिन राष्ट्रगीत वंदेमातरम का संपूर्ण गायन किया जाता है और यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। साथ ही 26 जनवरी 2004 से जब से सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है तब से विद्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह तिरंगा ध्वज फहराया एवं शाम को उतरा जाता है।यहाँ के विद्यार्थी परस्पर अभिवादन भी वंदेमातरम बोलकर ही करते है।
वंदेमातरम विद्यालय सदा से ही मातृभूमि के प्रति समर्पित है और यहाँ की शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत रही है।
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त वंदेमातरम विद्यालय परिवार अपनी मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?