Ro no D15139/23

‘मेरे सपनों का भारत’ को बालिकाओं ने रंगों और शब्दों में किया साकार

*विशेष बालिकाओं के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति को मिला मंच*

 

*समावेशी और विकसित भारत की कल्पना को चित्रों में उकेरा, भाषण के माध्यम से साझा की अपनी आकांक्षाएं*

 

रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने विचारों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर देने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदतावाली बालिकाओं की संस्था में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

 

*रंगों में उकेरी अपने सपनों के भारत की तस्वीर*

 

ड्राइंग प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का परिचय देते हुए बेहतर भारत की अपनी सोच को चित्रों में उतारा। रंगों और आकृतियों के माध्यम से उन्होंने अपने सपनों, उम्मीदों और भविष्य की कल्पना को अभिव्यक्त किया।

 

*भाषण में साझा की समावेशी और विकसित भारत की आकांक्षा*

 

भाषण प्रतियोगिता में बालिकाओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने बेहतर, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को साझा किया। प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखने और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का अवसर दिया।

 

*प्रतिभा को मंच, आत्मविश्वास को मिला प्रोत्साहन*

 

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की रचनात्मक क्षमताओं को सामने लाने के साथ उन्हें अपनी भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति के लिए सहज मंच उपलब्ध कराना था। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?