Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जंगलेश्वर-धामनसरा एनीकट पहुंचकर लिया बाढ़ स्थिति का जायजा

गणेश विसर्जन के दौरान नदी किनारे नहीं जाने की दी समझाइश, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

 

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जंगलेश्वर-धामनसरा एनीकट पहुंचकर जल स्तर एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए संभावित बाढ़ एवं जलभराव से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत राजनांदगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निचले एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं। श्री गणेश विसर्जन को देखते हुए नदी एवं एनीकट क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। विसर्जन के लिए पहुंच रहे लोगों को नदी किनारे नहीं जाने तथा तेज बहाव वाले पानी के समीप खड़े नहीं होने की समझाइश दी गई। प्रशासनिक अमले द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहकर निर्धारित एवं सुरक्षित विसर्जन स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 3 रेस्क्यू बोट उपलब्ध हैं। आवश्यकता को देखते हुए आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त रेस्क्यू बोट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा सके। एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में कोटवार एवं सचिवों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीण को सतर्क किया जा रहा है। आपात स्थिति के लिए टॉर्च, रस्सी सहित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है तथा प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राशन का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया गया है।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे जल स्तर एवं मौसम की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने आमजन से नदी, नालों, एनीकट एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी प्रशासनिक अमले को देने कहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?