Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मालिक राम कश्यप के घर की छत बनी बिजली बचत का साधन, अब बिजली बिल शून्य

कोरबा 25 सितंबर 2026/बढ़ती बिजली खपत के साथ बढ़ते बिजली बिल से परेशान एमपी नगर, महाराणा प्रताप नगर, कोरबा निवासी मालिक राम कश्यप ने अपनी बिजली की जरूरत को कम करने और बिजली बिल से राहत पाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने का निर्णय लिया। योजना की जानकारी लेने पर उन्हें सोलर संयंत्र स्थापना के लिए मिलने वाली शासकीय सब्सिडी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सितंबर 2025 में अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया।
सोलर सिस्टम लगने के बाद मालिक राम कश्यप के परिवार को बिजली बिल में उल्लेखनीय राहत मिली है। वे बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 2,500 से 2,800 रुपये प्रतिमाह तक आता था। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।
मालिक राम कश्यप बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ भी मिला। इससे सौर संयंत्र स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिली और अब बिजली बिल में होने वाली नियमित बचत का लाभ मिल रहा है।
वे कहते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल के रूप में एक बड़ी राशि खर्च होती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा का उपयोग करने से उस खर्च से राहत मिली है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम परिवारों के लिए बिजली खर्च कम करने और सौर ऊर्जा को अपनाने का अच्छा अवसर है।
मालिक राम कश्यप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहते हैं कि “पहले 2,500 से 2,800 रुपये तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब बिजली बिल शून्य है। योजना का लाभ लेकर मुझे बहुत राहत मिली है। हर किसी को सोलर सिस्टम लगाना चाहिए, यह बहुत लाभकारी है।”
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से मालिक राम कश्यप के परिवार ने सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च से राहत प्राप्त की है। उनकी यह पहल अन्य परिवारों के लिए भी अपने घरों में सौर ऊर्जा के उपयोग की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।

  • Related Posts

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

      12 नवंबर को आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं साझा करेंगी अपने अनुभव रायपुर, 11 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का…

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?