Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने बदली वंदना की राह, डीजे-लाइट्स व्यवसाय से आर्थिक रूप से हुई सशक्त

रोजगार की नई राह बनी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, वंदना के परिवार में आई खुशहाली

कोरबा 25 सितंबर 2026/
स्वरोजगार को बढ़ावा देकर लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। योजना के तहत बैंक ऋण और अनुदान का लाभ लेकर हितग्राही अपने व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं। कोरबा नगर के पटेलपारा निवासी श्रीमती वंदना पैंकरा भी इसी योजना का लाभ लेकर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वंदना बताती हैं कि योजना की जानकारी उन्हें जागरूकता शिविर के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मार्गदर्शन में आवेदन किया। डीजे, लाइट्स एंड साउंड का व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत यानी 3.50 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जबकि शेष ऋण राशि का भुगतान वे बैंक की किश्तों के माध्यम से कर रही हैं।
वंदना के लिए यह बदलाव केवल व्यवसाय शुरू होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे परिवार की आमदनी का नया रास्ता खुला है। वे बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले उनकी अनुमानित मासिक आय करीब 11 हजार रुपये थी। अब डीजे, लाइट्स एवं साउंड के व्यवसाय से उनकी मासिक आय लगभग 50 से 80 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
वे शादी-विवाह, बारात, पार्टियों और विभिन्न सामाजिक आयोजनों में डीजे, लाइट एवं साउंड की सेवाएं दे रही हैं। नियमित रूप से काम मिलने से आमदनी में वृद्धि हुई है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी आसानी हो रही है। सात सदस्यों वाले परिवार के लिए पहले सीमित आय में घर चलाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी सुदृढ़ हुई है।
वंदना कहती हैं कि “योजना से मिले सहयोग ने मुझे अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने का अवसर दिया। अब मैं स्वयं काम कर रही हूं और अपनी आय से परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हूं। पहले आमदनी सीमित थी, लेकिन आज नियमित काम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ा है और परिवार का जीवन बेहतर हुआ है।”
वंदना को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनका कहना है कि स्वरोजगार के इस अवसर ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। अपने अनुभव के लिए वे भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    पांच सफाई मित्रों का सम्मान; जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया श्रमदान और पौधरोपण रायपुर, 25 सितंबर 2026/ स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर के…

    Read more

    सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में हुए शामिल, ‘नमो सेवा गाथा’ का हुआ मंचन*   *समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों, पुलिस,…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी