Ro no D15139/23

तेज वर्षा, अंधेरा और अजनबी स्थान में पंचर हुई कार, डायल-112 ने पहुंचकर परिवार की चिंता की दूर

सहायता मिलने के बाद परिवार सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए हुआ रवाना

कबीरधाम पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार तत्परता से कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर कार्य कर रही है।दिनांक 25 सितंबर 2026 को प्रातः 04:08 बजे C4 रायपुर से प्राप्त इवेंट पर चिल्फी पैंथर-01 टीम तत्काल सहायता के लिए रवाना हुई।

कॉलर से संपर्क कर टीम ग्राम बैरक स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश पासिंग की होंडा कार पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। तेज वर्षा, अंधेरा और अजनबी स्थान होने के कारण परिवार के सदस्य काफी परेशान एवं चिंतित थे।

कबीरधाम पुलिस की डायल-112 टीम ने तत्काल सहायता करते हुए वाहन का पंचर टायर निकालकर अपने वाहन में रखा। इसके बाद टीम ने आसपास पंक्चर की दुकान तलाश कर टायर का तत्काल पंक्चर बनवाया और वापस घटनास्थल पहुंचकर टायर को वाहन में फिट कराया। कार में उपस्थित

सदस्यों के द्वारा कबीरधाम पुलिस के कार्य की अत्यंत सराहना करते हुए कबीरधाम, पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सहायता मिलने के बाद परिवार सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

डायल-112 टीम की इस त्वरित एवं मानवीय सहायता से कठिन परिस्थिति में फंसे परिवार को राहत मिली और उनकी चिंता दूर हुई। सहायता कार्य पूर्ण करने के बाद चिल्फी पैंथर-01 टीम वापस अपने पॉइंट पर लौटी।

उक्त कार्यवाही में डायल 112 पुलिस टीम से आरक्षक क्रमांक-759 मृत्युंजय पाली एवं चालक राजेंद्र नेताम का सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक पहुंचा परदेशी यादव का परिवार

    *- प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित जीवन का सहारा*   *- सेवा संकल्प अभियान के तहत हितग्राही ने साझा की खुशियों की कहानी, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया…

    Read more

    जलस्रोतों की सफाई कर दिया स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश

    नदी घाटों और जलस्रोतों पर चला ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान   धमतरी, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी वनमंडल द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत जलस्रोतों…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी