Ro no D15139/23

पक्के घर ने पार्वती के परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

*कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पूरा किया पक्के घर का सपना*

 

रायपुर, 26 सितम्बर 2026/ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीकला निवासी श्रीमती पार्वती और उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मिट्टी के मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार के लिए पक्के और सुरक्षित घर का सपना लंबे समय से अधूरा था। कच्चे मकान की वजह से परिवार को हर मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को अपने सामान तथा सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी।

 

पार्वती बताती हैं कि मिट्टी के कच्चे मकान में बारिश के दौरान घर की दीवारों और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने का डर हमेशा बना रहता था। बारिश के पानी से घर को बचाना और घरेलू सामान को सुरक्षित रखना परिवार के लिए चुनौती बन जाता था। इसके अलावा बंदरों के कारण भी घर और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचता था। इन परिस्थितियों के बीच परिवार चाहता था कि उन्हें ऐसा पक्का घर मिले, जहां वे बिना किसी चिंता के अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्वक रह सकें।

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण बनी सहारा*

 

श्रीमती पार्वती के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। योजना के माध्यम से उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ और उनके वर्षों पुराने सपने को साकार होने का अवसर मिला। आवास का निर्माण पूरा होने के बाद परिवार को कच्चे मकान की परेशानियों से स्थायी राहत मिली है।

 

*पक्का घर बनने के बाद बदली जीवन की तस्वीर*

 

पक्का मकान मिलने के बाद पार्वती और उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब परिवार को बारिश के मौसम में घर की दीवारों और छत को लेकर चिंता नहीं रहती। घरेलू सामान को सुरक्षित रखने के साथ ही परिवार के सदस्यों को रहने के लिए एक मजबूत और सुरक्षित स्थान मिला है।

 

पार्वती के लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है। उनका कहना है कि पहले कच्चे मकान में रहते हुए हर मौसम में किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा, सुविधा और सुकून मिला है। घर के वातावरण में भी सकारात्मक बदलाव आया है और परिवार अब भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त है।

 

*सुरक्षित आवास से बढ़ा आत्मविश्वास*

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला पक्का आवास गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल सिर पर छत उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी प्रदान कर रहा है। पार्वती का परिवार भी इसका उदाहरण है। कच्चे मकान की कठिनाइयों से निकलकर अब परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है।

 

पार्वती ने अपने परिवार की इस खुशी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पक्का घर उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत लेकर आया है। अब उनका परिवार बारिश, मौसम की मार और कच्चे मकान से जुड़ी परेशानियों से मुक्त होकर अपने नए घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

 

पार्वती के परिवार की कहानी यह बताती है कि जब जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिलता है, तो सरकारी योजनाएं उनके जीवन में वास्तविक बदलाव का माध्यम बनती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से मिला पक्का घर उनके परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान, सुविधा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बन गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?