Ro no D15139/23

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले

*कुरुद में बाढ़ के पानी में फंसे दर्जनों लोगों को SDRF और पुलिस ने सुरक्षित निकाला*

रायपुर,26 सितम्बर 2026/

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के बीच जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने तत्परता और बेहतर समन्वय की मिसाल पेश की है। बाढ़ के पानी में जान जोखिम में डालकर फंसे लोगों को निकालने के लिए चलाए गए संयुक्त रेस्क्यू अभियानों के जरिए दर्जनों नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

*लोमश ऋषि आश्रम से 9 लोगों का रेस्क्यू*

कुरुद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लोमश ऋषि आश्रम में जलभराव के कारण 9 लोग बाढ़ के पानी के बीच फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

*SDRF रायपुर की टीम ने शराब दुकान परिसर में चलाया अभियान*

इसी तरह ग्राम नारी (कुरुद) स्थित शराब दुकान परिसर में जलभराव के चलते कई लोग अचानक घिर गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ रायपुर की विशेष टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीआरएफ के जवानों ने उन्नत रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग करते हुए फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

अभियान के दौरान तहसीलदार कुरुद, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी अमला एवं कुरुद पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी की।

*प्रशासन की अपील: उफान वाले स्थानों से दूर रहें*

जिला प्रशासन ने स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में राहत दल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों की ओर न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला कंट्रोल रूम या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

     एक डबरी से खुले आय के कई रास्ते, मान सिंह कर रहे सब्जी उत्पादन के साथ मछली पालन

      सिंचाई की सुविधा ने बढ़ाया खेती का दायरा, खीरे की बिक्री से मिले करीब 30 हजार रुपये टमाटर, खीरा, गोभी और सरसों के बाद अब मटर की तैयारी, डबरी…

    Read more

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा शुरू होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, समय और यात्रा खर्च की होगी बचत

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी जशपुरनगर 26 सितंबर 2026/ जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा