Ro no D15139/23

बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में जुटा प्रशासन

जगदलपुर और नगरनार के राहत शिविरों में स्वास्थ्य दलों ने किया परीक्षण, बांटी दवाइयां

जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार मुस्तैद होकर पीड़ितों की सेवा में लगा हुआ है। बाढ़ प्रभावित नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मैत्री सहित शहरी स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय मितानिनों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न राहत शिविरों का सघन दौरा किया। स्वास्थ्य दल ने भगत सिंह वार्ड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरमगंज हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचपथ तथा प्रवीरचंद्र वार्ड के पनारापारा हायर सेकेंडरी स्कूल में बने शिविरों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान शिविरों में शरण लिए हुए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा मौसमी बीमारियों व संक्रमण से बचाव के लिए जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया।

इसी क्रम में नगरनार क्षेत्र में भी राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से जारी हैं, जहां नदी बोड़ना गांव के जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर नगरनार स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया गया है। यहां ठहरे सभी प्रभावितों की सेहत की जांच कर उन्हें तुरंत दवाइयां दी गईं, ताकि विषम परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारी के फैलाव को समय रहते रोका जा सके। स्वास्थ्य टीमें लगातार सभी शिविरों की निगरानी कर रही हैं और प्रभावितों को स्वच्छ पेयजल, ओआरएस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

  • Related Posts

    बाढ़ का पानी उतरते ही गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय

      मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगेंगे सघन स्वास्थ्य शिविर जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ क्षेत्र में हालिया बारिश के थमने और विभिन्न इलाकों से बाढ़ तथा जलभराव का पानी उतरने…

    Read more

    जगदलपुर के चार बालक छात्रावासों में शहरी स्वास्थ्य दल ने किया सघन स्वास्थ्य परीक्षण

      328 विद्यार्थियों की हुई जांच जगदलपुरए 26 सितंबर 2026/ जगदलपुर शहर स्थित विभिन्न बालक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा