
अम्बिकापुर 28 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत अम्बिकापुर के स्थानीय एम्पोरियम परिसर में ‘कबाड़ से जुगाड़’ गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी उत्पाद तैयार किए गए। तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस गतिविधि में विद्यालयीन छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वच्छता दीदियों द्वारा अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक एवं उपयोगी सजावटी वस्तुएं तैयार करने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए रिड्यूस- रीयूज- रिसाइकिल की अवधारणा के प्रति जागरूक किया गया। गतिविधि का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना रहा। छात्रों ने रचनात्मकता के माध्यम से यह संदेश दिया कि उचित सोच और प्रयास से कबाड़ सामग्री को भी उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुओं में बदला जा सकता है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण पहुंचे।









