
*सेवा संकल्प अभियान*
राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत नगर पालिक परिषद डोंगरगांव क्षेत्र के सुभाष बोस वार्ड, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बोदेला, नगर पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन, विकाखंड छुरिया के मोहबा, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंगपुर में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं योजनाओं से संबंधित ब्रोसर का वितरण किया गया। पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में वैधता अवधि समाप्त होने वाले श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।









