Ro no D15139/23

कांकेर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स के लिए 1 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग

*मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण*

रायपुर, 30 सितंबर 2026/ कांकेर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर द्वारा सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स के तहत कुल निर्धारित 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।

*काउंसलिंग की तिथि और समय*

इस प्रशिक्षण में प्रवेश पाने के लिए 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिले के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक युवा इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

*प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं*

चयनित युवाओं को पाठ्यक्रम के दौरान पूरी तरह निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सोलर पैनल इंस्टालेशन से जुड़े सभी आवश्यक तकनीकी गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में रोजगार या स्वरोजगार पा सकें।

*आवश्यक दस्तावेज*

काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति (Photocopy) लाना अनिवार्य है- शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: नस्ल सुधार से बढ़ा दूध उत्पादन, नेहर साय के परिवार की आजीविका को मिला नया संबल

    *सेवा संकल्प अभियान*   *पशुधन विकास विभाग की सलाह पर देशी गाय में कराया कृत्रिम गर्भाधान, साहीवाल बछिया और क्रॉसिंग से मिली गिर नस्ल की गाय*   *दोनों गायों से…

    Read more

    सेवा की कहानी: खाली पड़ी जमीन पर बनी डबरी ने बदली तस्वीर, सनी लाल को मछली पालन के साथ मिली सिंचाई की सुविधा

    *सेवा संकल्प अभियान   *ग्रामीण रोजगार योजना से बनी डबरी में शुरू किया मछली पालन, बिक्री से अतिरिक्त आमदनी की उम्मीद*   *डबरी के पानी से साग-भाजी की खेती को…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर