Ro no D15139/23

सीआरसी ठाकुरटोला में विशेष शिक्षकों एवं पालकों की कार्यशाला आयोजित

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। क्षेत्रीय पुनर्वास केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में मानसिक बीमारी एवं मनोसामाजिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षकों एवं पालकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बौद्धिक मंदता वाले बालकों के लिए चिंतन करते हुए विकासात्मक स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त दिव्यांगजन सुश्री अर्चना यादव ने कहा कि बौद्धिक दिव्यांगता वाले बच्चों के अध्यापन की प्रक्रिया सामान्य पाठ्यक्रम से अलग और उनकी समझ एवं क्षमता के अनुरूप होनी चाहिए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने कहा कि सीआरई कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों, विशेष शिक्षकों एवं पालकों की समझ और क्षमता में विकास की प्रबल संभावना होती है। आयुक्त दिव्यांगजन श्री रामजीवन देवांगन ने कार्यशाला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के लिए पहचान एवं समझ, सम्मान एवं गरिमा, व्यक्तिगत शिक्षण, परिवार एवं विशेषज्ञों से समन्वय, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक समावेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर के राज्य प्रमुख ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विशेष शिक्षक एवं स्पेशल एजुकेटर्स शामिल हुए। कार्यशाला के अंत में संस्था की निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया ने सभी अतिथियों, विशेष शिक्षकों, स्पेशल एजुकेटर्स एवं पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ