Ro no D15139/23

अक्टूबर में दो बार रखा जाएगा रोहिणी व्रत, जानें तारीख, नक्षत्र का समय और पूजा विधि

Rohini Vrat 2026: जैन धर्म में रोहिणी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यह व्रत रोहिणी नक्षत्र के दौरान रखा जाता है. वर्ष 2026 में अक्टूबर महीने में दो बार रोहिणी व्रत रखा जाएगा. पहला व्रत 1 अक्टूबर और दूसरा 28 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस पावन दिन जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की आराधना और व्रत किया जाता है. इस दिन महिलाएं मुख्य रूप से पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं दोनों व्रत की तिथि, नक्षत्र का समय, पारण और धार्मिक महत्व.

अक्टूबर 2026 में रोहिणी व्रत कब-कब है?

अक्टूबर 2026 में रोहिणी व्रत दो बार रखा जाएगा. इसकी तारीख और नक्षत्र का समय इस प्रकार है-

पहला रोहिणी व्रत- 1 अक्टूबर 2026

  • रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ: 1 अक्टूबर 2026, सुबह 6:02 बजे
  • रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 2 अक्टूबर 2026, सुबह 4:27 बजे

दूसरा रोहिणी व्रत- 28 अक्टूबर 2026

  • रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ: 28 अक्टूबर 2026, दोपहर 1:26 बजे
  • रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 29 अक्टूबर 2026, सुबह 11:11 बजे

रोहिणी व्रत का धार्मिक महत्व

रोहिणी व्रत को तप, संयम और आत्मशुद्धि से जुड़ा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के पालन से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति मिलती है. यह व्रत विशेष रूप से महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से रखती हैं.

रोहिणी व्रत पूजा विधि

  1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ-सफाई करें. इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  2. घर के पूजा स्थल को साफ करें. वहां भगवान वासुपूज्य की पंचधातु, तांबे या स्वर्ण की प्रतिमा स्थापित करें.
  3. प्रतिमा का जल से अभिषेक करें. इसके बाद चंदन, पुष्प, धूप और दीप अर्पित कर पूजा करें.
  4. इसके बाद रोहिणी व्रत की कथा का पाठ करें या श्रद्धापूर्वक सुनें.
  5. पूजा के बाद जरूरतमंदों को दान करें और भगवान वासुपूज्य से सुख-शांति की प्रार्थना करें.
  • Related Posts

    Shashthi Shradh 2026: आज पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि पर किसका श्राद्ध? जानें मुहूर्त, तर्पण विधि और महत्व

    Pitru Paksha Shashthi Shradh 2026: पंचांग के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. ऐसे में परंपरानुसार, आज यानी 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को षष्ठी (छठे दिन) श्राद्ध…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा कि बात बेबाक …ऐसे माहौल में दुआ क्या है, दवा क्या है, जहां क़ातिल ही ख़ुद पूछे कि हुआ क्या है।

    आज सबसे ज्यादा निरीह प्राणी इस धरा पर कोई है तो वह शिक्षक नाम का जीव है । जिसका मुख्य काम तो शिक्षा देना था जो शिक्षा को छोड़ सारे…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग