Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार

जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से बछराव मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। गेम रेंज नारायणपुर द्वारा जेसीबी मशीन एवं श्रमिकों की मदद से सड़क को समतल करने, गड्ढों को भरने और आवागमन योग्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवाजाही मुश्किल हो जाती थी। कई स्थानों पर वाहनों के फंसने की स्थिति भी निर्मित हो रही थी। इसका सीधा असर स्कूली बच्चों, शिक्षकों, कर्मचारियों, मरीजों और दैनिक आवागमन करने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा था।
गायलुंगा-बछराव मार्ग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके खराब होने से लोगों को स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी होती थी। सड़क की मरम्मत शुरू होने के बाद अब ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
मरम्मत कार्य के तहत सड़क को जेसीबी मशीन की सहायता से समतल किया जा रहा है तथा आवश्यक स्थानों पर श्रमिकों के माध्यम से सुधार कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा सड़क को सुगम बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिससे बारिश के दौरान भी लोगों को आवागमन में अपेक्षाकृत सुविधा मिल सके। सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बलौदाबाजार में सम्मान समारोह आयोजित   *180 वरिष्ठ नागरिकों का शॉल व श्रीफल से अभिनंदन; कैरम और शतरंज में झलका बुजुर्गों के बचपन का उत्साह*  …

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी