Ro no D15139/23

सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर को सीतापुर में कॉलेज ग्राउंड में होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले, पंजीकृत खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

 

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ विकासखंड सीतापुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर 2026 को स्थानीय कॉलेज ग्राउंड, सीतापुर में किया जाएगा। दो दिवसीय खेल आयोजन में विकासखंड क्षेत्र के पंजीकृत खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार  टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीतापुर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सीतापुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन के प्रथम दिवस 05 अक्टूबर को समस्त एकल खेल विधाओं के साथ-साथ कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकसी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं 06 अक्टूबर को टीम गेम्स के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं फुटबॉल के मुकाबले होंगे, जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से निर्धारित समय प्रातः 10.00 बजे स्थानीय कॉलेज ग्राउंड, सीतापुर में उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। साथ ही क्षेत्र के खेलप्रेमी नागरिकों एवं आमजन से भी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही युवाओं में खेल के प्रति रुचि, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

सरगुजा ओलंपिक 2026-27ः अम्बिकापुर विकासखण्ड में 05 एवं 06 अक्टूबर को होंगी खेल प्रतियोगिताएं
महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न खेल विधाओं में दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा


अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026 /
युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने, ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने तथा खेलों के प्रति उत्साह एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “सरगुजा ओलंपिक 2026-27” अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर 2026 को अम्बिकापुर विकासखण्ड में किया जाएगा। जनपद पंचायत अम्बिकापुर के अंतर्गत आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अक्टूबर 2026 को महिला वर्ग तथा 06 अक्टूबर 2026 को पुरुष वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महिला एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड एवं गांधी स्टेडियम, अम्बिकापुर खेल प्रांगण में किया जाएगा। वहीं पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता सेन्ट जेवियर स्कूल, नवापारा अम्बिकापुर के खेल मैदान में आयोजित होगी।

सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से विकासखण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सक्रिय सहभागिता के साथ खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जनपद पंचायत अम्बिकापुर की ओर से सभी पंजीकृत एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि 05 एवं 06 अक्टूबर 2026 को संबंधित खेल स्थल पर समय से उपस्थित होकर विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

 

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना के अंतर्गत काउंसलिंग 06 अक्टूबर को
अनुसूचित जनजाति वर्ग के शीर्ष 40 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 01 विद्यार्थी होंगे शामिल

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना 2026-27 (पूर्व में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी, अम्बिकापुर में किया गया था। परीक्षा का परिणाम 06 जुलाई 2026 को घोषित किया गया तथा परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 09 जुलाई 2026 को शाम 03 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित अवधि में कोई दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं होने के पश्चात वरीयता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की गई।

अंतिम मेरिट सूची के आधार पर 14 जुलाई 2026 को आयोजित काउंसलिंग की कार्यवाही को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के द्वारा निरस्त किया गया है। इसके पश्चात अब मेरिट सूची में से अनुसूचित जाति वर्ग के 01 विद्यार्थी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के शीर्ष 40 विद्यार्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में आयोजित होगी।

काउंसलिंग में चयनित शीर्ष 40 विद्यार्थी एवं अनुसूचित जाति वर्ग के चयनित विद्यार्थी अपने पालक के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान कक्षा 4थीं  की अंकसूची, स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, पालकों की सहमति-पत्र तथा आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

संबंधित विद्यार्थियों एवं पालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें।

 
सेवा सेतु अभियान के तहत उदयपुर में शिविर आयोजित

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत उदयपुर के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर में कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।
शिविर में एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर, मंडल अध्यक्षद्वय, बीडीसी सदस्य सहित सभी खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 
सेवा सेतु अभियान के तहत लुण्ड्रा में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित
ग्रामीणों को दी गई शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
हितग्राहियों को आवास की चाबी, पेंशन स्वीकृति आदेश सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत लुण्ड्रा में विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की उपस्थिति में आयोजित शिविर में जनपद सदस्य, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए विभिन्न हितलाभ एवं आवश्यक दस्तावेजों का वितरण किया गया।

इस दौरान हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। वहीं राजस्व विभाग द्वारा बी-1, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों का वितरण किया गया।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जनपद सदस्यगण, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वर्णप्राशन एवं संतुलित आहार कार्यक्रम

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सुपोषण माह के अंतर्गत जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, अम्बिकापुर में स्वर्णप्राशन, संतुलित आहार  के महत्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं लाभार्थियों को स्वर्णप्राशन का लाभ प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शशिबाला जायसवाल की उपस्थिति में स्वर्णप्राशन से की गई। इस दौरान कुल 108 लाभार्थियों को स्वर्णप्राशन कराया गया। लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए दैनिक भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि मिलेटध्श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल कर संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की आदत को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और पोषण को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए सुझाव दिए गए।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    “मेरे सपनों का भारत” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्नप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाला भारत शिक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत होगा तथा विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा- सांसद चिंतामणि महाराज

    प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा चित्रकला, रंगोली, विज्ञान मॉडल, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ड्रॉपआउट बच्चों की हुई…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी