Ro no D15139/23

“मेरे सपनों का भारत” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्नप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाला भारत शिक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत होगा तथा विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा- सांसद चिंतामणि महाराज

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा
चित्रकला, रंगोली, विज्ञान मॉडल, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ड्रॉपआउट बच्चों की हुई स्कूल वापसी, उल्लास स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को कला, लेखन और भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।सेवा और समर्पण के 25 वर्ष-जन सेवा से देश सेवा’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास खंडों से छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चिंतामणि महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृत विभाग के द्वारा आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में देश के विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन संघर्ष, उनके प्रधानमंत्री बनने के सफर और देश के विकास में उनके योगदान को भावपूर्ण एवं सुंदर तरीके से दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विकसित करते हुए धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के इस संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) जैसी योजनाओं के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के माध्यम से भी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला भारत शिक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत होगा तथा विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि कार्यक्रम में प्रभावशाली मंचन के माध्यम से यह दिखाया गया कि आने वाला नया भारत कैसा होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के विकास को लेकर विजन, उनके जीवन संघर्ष और प्रधानमंत्री बनने की यात्रा के साथ-साथ देश के विकास के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गांवों में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिली है। श्री मिंज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आधुनिकता और तकनीकी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन मिलने से भारत ने अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में सरकार के प्रयासों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्र निर्माण और देश सेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।  छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने उपस्थित प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रस्तुतियों की सराहना की।

विभिन्न विधाओं की लगी प्रदर्शनी एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा-

कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विभिन्न विधाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं का प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों द्वारा क्लॉथ फोल्डिंग मशीन, वॉयस एंड ब्लूटूथ कंट्रोल होम ऑटोमेशन सिस्टम, ऑटोमेटिक रेन सेंसर क्लॉथ प्रोटेक्टर,प्रकाश संश्लेषण की क्रिया, मुर्गी फीडिंग मशीन, एडजस्टेबल गैस चूल्हा स्टैंड जैसे मॉडल प्रदर्शित किए गए। सांसद, विधायक सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति देकर सामाजिक एवं शैक्षणिक संदेश दिया। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां-
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें कला के साथ सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभावना का संदेश भी देखने को मिला। संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ‘नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं कन्या परिसर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय को विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

ड्रॉपआउट बच्चों के स्कूल वापसी पर स्वागत-
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से किसी कारणवश दूर हो चुके ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने की पहल के तहत उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा की मुख्यधारा से छूटे बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़कर उनके शैक्षणिक भविष्य को बेहतर अवसर प्रदान करना है।

’ओजस्वी भारत’ पत्रिका का विमोचन-
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग सरगुजा की पत्रिका ‘ओजस्वी भारत’ का विमोचन किया गया। इस पत्रिका के माध्यम से शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और रचनात्मक गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक दान के लिए लगाया गया स्टॉल-
पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुस्तक दान महाअभियान के अंतर्गत जिला ग्रंथालय के माध्यम से पुस्तकों का संकलन एवं वितरण किया गया। अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने अपनी ओर से उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें दान कीं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित करना और उनमें पठन-पाठन एवं पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। स्टॉल पर विभिन्न विषयों की पुस्तकों का संग्रह किया गया, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को अध्ययन के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो सके।

उल्लास स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान-
कार्यक्रम में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उल्लास स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। स्वयंसेवकों ने निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने, उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके समर्पण और सेवा भाव को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, श्री भारत सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत , जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और दर्शक शामिल हुए।

 
रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर ऑडिटोरियम में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम सम्पन्न

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026 / रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में जीवंत हुईं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाम 3 बजे आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में कलाकारों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। लगभग एक घंटे की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने तन्मयता से देखा और प्रेरणास्पद बताते हुए सराहा।

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गुरतुर लोक सेवा संस्थान के 35 प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवाकाल से जुड़े विभिन्न पड़ावों को कला और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा गया। गुजरात भूकंप के दौरान सहायता, कोविड काल में राहत के प्रयास, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, नक्सल उन्मूलन, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख विषयों को प्रस्तुति में शामिल किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

मंच पर बदलते प्रकाश, संगीत और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने इन प्रसंगों को आकर्षक स्वरूप दिया। प्रस्तुति में आपदा के समय सहायता और संवेदनशीलता से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण तक की यात्रा को पिरोया गया। सेवा की भावना को केंद्र में रखकर प्रस्तुत इस गाथा ने दर्शकों को जनसेवा और देश के विकास में सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ‘नमो सेवा गाथा’ को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में  सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, श्री भारत सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत , जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और दर्शक शामिल हुए।

  • Related Posts

    योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

    *पढ़ाई को मिली नई उड़ान*   रायपुर,03 अक्टूबर 2026/   जब सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं बनतीं, बल्कि…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

    *बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी*   रायपुर,03 अक्टूबर 2026/   राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी