Ro no D15139/23

सेवा सेतु बना जनकल्याण का माध्यम, 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों तक पहुंचीं शासन की सेवाएं

*एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, आवास, प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और एग्री स्टैक जैसी सुविधाओं का मिला लाभ*

 

*पांच परिवारों को मिली पक्के आवास की चाबी, गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक पहुंचा पोषण का संदेश*

 

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीणों के करीब लाने की मंशा जीपीएम जिले के ग्राम पंचायत निमधा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में साकार होती दिखी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री आवास, ड्राइविंग लाइसेंस, एग्री स्टैक पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय गांव के नजदीक ही जरूरी सेवाएं सहजता से उपलब्ध हुईं।

 

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशन में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र तथा सहायता सामग्री प्रदान की। शिविर से निमधा, लरकेनी, करसीवा, मड़वाही, रटगा, खुरपा, धरहर, धोबहर, साल्हेकोटा, नरौर, दरमोहली, बंधौरी, पथरी, पंडरी, बदरौड़ी, मालाडाँड, सिवनी, करहनी, पोड़ी, चचेड़ी एवं चिचगोहना ग्राम पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित हुए।

 

शिविर का जनकल्याणकारी स्वरूप विभिन्न विभागों की सेवाओं में भी दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बीपी एवं शुगर जांच के साथ टीबी स्क्रीनिंग की तथा जरूरतमंद नौ हितग्राहियों को छड़ी एवं चश्मे प्रदान किए। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और किसानों के लिए एग्री स्टैक पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रही। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उन्हें आवश्यक दस्तावेज गांव के नजदीक ही प्राप्त हो सके।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच हितग्राहियों को उनके पक्के आवास की चाबी सौंपकर सुरक्षित घर की सौगात दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण टोकरी प्रदान की और पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस तरह सेवा सेतु शिविर ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य, आवास, पोषण, कृषि और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ उपलब्ध कराया। एक ही मंच पर अनेक विभागों की मौजूदगी से शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद भी मजबूत हुआ। ऐसे शिविरों से लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को ग्रामीणों के लिए अधिक सुलभ बनाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना है।

 

शिविर में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता भानू, ग्राम पंचायत निमधा की सरपंच श्रीमती शकुंतला सेंदराम, उप सरपंच श्रीमती सरिता जायसवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी