Ro no D15139/23

एग्रीस्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और मैदानी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सर्वप्रथम कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एग्रीस्टैक के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से सु-व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत एग्रीस्टैक से संबंधित सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने मैदानी अमले के माध्यम से लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करने तथा जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे मोबाइल एप के माध्यम से फसल संबंधी जानकारी दर्ज किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से ग्राम वार एवं क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में गति बनाए रखें तथा निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करें। उन्होंने विशेष रूप से सिंगल खाताधारक किसानों के प्रकरणों पर प्राथमिकता से ध्यान केंद्रित करते हुए उनके लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के दस्तावेज एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध हैं, उनके प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मैदानी स्तर पर प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ग्राम स्तर पर आने वाली तकनीकी अथवा दस्तावेज संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करें तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से संचालित कार्यों में शुद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों से संबंधित अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत आधार अभिलेख तैयार किए जाने एवं संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि एवं संपत्ति से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए संबंधित अधिकारी मैदानी स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी करें।
बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए कहा कि नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों तथा निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आपदा अथवा दुर्घटना से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पात्र परिवारों को शासन की सहायता का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित हो।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें और जिन कार्यों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करें और प्रगति में आने वाली समस्याओं का समय रहते निराकरण करें। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा वाले कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कृषि एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी तथा मैदानी अमला वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता से बनाई विशिष्ट पहचान*   *मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए…

    Read more

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत