Ro no D15139/23

स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज का आधार : – मंत्री गजेन्द्र यादव

*आंगन मिलन समारोह में नवजात शिशुओं की माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को वितरित किए पोषण किट*

 

*गर्भ संस्कार, पौष्टिक आहार और सकारात्मक वातावरण को बताया शिशु के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण*

 

*आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधायुक्त बनाने खिलौना दान की अपील, दिया “हर घर मुनगा” का संदेश*

 

रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत नवजात शिशुओं की माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के अच्छे संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया गर्भावस्था से ही प्रारंभ हो जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं का स्वस्थ, प्रसन्न और सकारात्मक वातावरण में रहना बेहद जरूरी है।

 

मंत्री श्री यादव ने कहा कि पहले गर्भ संस्कार की परंपरा परिवार के स्तर पर निभाई जाती थी, अब शासन भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को पौष्टिक आहार किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने पुंसवन संस्कार, गोद भराई, अन्नप्राशन और स्वस्थ शिशु जैसी गतिविधियों को माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

 

शिक्षा मंत्री श्री यादव ने लोगों से पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में नशे से दूर रहने का संकल्प लेने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर का वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य, व्यवहार और संस्कारों पर सीधा प्रभाव डालता है। गर्भवती महिलाओं को सकारात्मक विचारों के साथ अच्छा साहित्य पढ़ने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि इसका अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार की लत बनता जा रहा है। अभिभावकों को स्वयं मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए और बच्चों को भी इसके संतुलित एवं उपयोगी इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना चाहिए।

 

मंत्री श्री यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने में जनसहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने दान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “हर घर मुनगा” का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सरपंच श्री खिलेश मार्कण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यार्थी उड़ान योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 6 अक्टूबर को

    राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यार्थी उड़ान योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम…

    Read more

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किशन लाल साहू के परिवार का आर्थिक सहारा

    *सेवा की कहानी*   *- सालाना 6 हजार रूपए की सहायता से खेती के साथ बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मदद*   *- किसान किशन लाल साहू ने प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?