Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किशन लाल साहू के परिवार का आर्थिक सहारा

*सेवा की कहानी*

*- सालाना 6 हजार रूपए की सहायता से खेती के साथ बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मदद*

*- किसान किशन लाल साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जताया आभार*

राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों और उनके परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है। राजनांदगांव जिले के ग्राम बघेरा निवासी किसान श्री किशन लाल साहू भी योजना का लाभ लेकर अपनी खेती और परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर रहे हैं।

श्री किशन लाल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें सालाना 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। किसान परिवार के लिए समय पर मिलने वाली यह राशि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में बड़ा सहारा बन रही है। वे सम्मान निधि की राशि का उपयोग खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों में करते हैं। इसके साथ ही राशि का कुछ हिस्सा बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं। इससे खेती और परिवार की आवश्यकताओं के बीच आर्थिक संतुलन बनाने में उन्हें मदद मिली है। श्री साहू बताते हैं कि खेती पर निर्भर परिवार में खेती के खर्च के साथ बच्चों की शिक्षा और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करना भी जरूरी होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनकी चिंता कुछ हद तक कम की है। योजना से मिली राशि का सदुपयोग कर वे खेती के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दे पा रहे हैं। योजना से मिले लाभ से प्रसन्न श्री किशन लाल साहू ने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाले 6 हजार रूपए मेरे लिए बहुत उपयोगी हैं। इस राशि को उन्होंने खेती के काम में लगाता हूं और कुछ राशि बच्चों की पढ़ाई में खर्च करते हैं। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिला है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?