Ro no D15139/23

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिला सुविधाजनक स्थान

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन

जशपुरनगर 06 अक्टूबर 2026/ फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग अब पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। भवन निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए स्थान की तलाश करने तथा अन्य स्थानों पर निर्भर रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। गांव में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध होने से सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, ग्रामीण इस भवन का उपयोग बैठक, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी कर सकेंगे।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
सामुदायिक भवन की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान की गई और निर्माण कार्य पूरा कराया गया। इससे गांव के लोगों को एक महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों में विकास का वातावरण मजबूत हो रहा है।

  • Related Posts

    मातृत्व की राह में सरकार बनी सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वर्षा पुरी को मिला आर्थिक संबल

    *सहायता राशि से बच्चे के पोषण और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद, परिवार पर कम हुआ आर्थिक बोझ*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति वर्षा पुरी…

    Read more

    सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास*   *वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी.…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी