Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को

जशपुर में चार केंद्रों पर 1320 परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

जशपुरनगर 06 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (एलएसएटी-26) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1320 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रातः 10रू00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए श्री डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह बिसेन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चार परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में शासकीय आर.बी.आर. एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 360 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था है। शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय, जशपुर में 360, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में 360 तथा शासकीय एम.एल.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में 240 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। इस प्रकार चारों केंद्रों में कुल 1320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा से पहले केंद्र का अवलोकन करने की सलाह
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र में पहुंचना होगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा जांच एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं का रखें ध्यान
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले परीक्षार्थियों को सामान्य समय से पहले केंद्र में रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में जूते पहनकर आना प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर आएं। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन लाएं
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल काले या नीले रंग का बॉल प्वाइंट पेन लेकर आने की अनुमति होगी। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग किए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’