Ro no D15139/23

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का समापन, बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से दिया पोषण का संदेश

रेडी-टू-ईट से बने व्यंजनों, स्थानीय भाजी और हाथ से बने खिलौनों का प्रदर्शन, बच्चों को कराया गया बाल भोज

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर पोषण, बच्चों की सहभागिता और स्थानीय खाद्य सामग्री पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान रेडी-टू-ईट फूड से तैयार व्यंजनों, स्थानीय भाजी और हाथ से बने खिलौनों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से पोषण से जुड़े संदेश दिए और संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया। बच्चों के लिए बाल भोज का आयोजन भी किया गया।

’‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का दिया संदेश’

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ संदेश के प्रसार के उद्देश्य से तीन गर्भवती माताओं को मुनगा के पौधे वितरित किए गए। इसके माध्यम से परिवारों तक पोषण के महत्व का संदेश पहुंचाया गया।

रेडी-टू-ईट फूड से बने विभिन्न व्यंजनों के प्रदर्शन के साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध भाजियों को भी प्रदर्शित किया गया। वहीं हाथ से तैयार खिलौनों के प्रदर्शन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए उपलब्ध गतिविधियों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती माताओं एवं परिवारों तक पोषण और बेहतर खान-पान के प्रति जागरूक किया गया।

  • Related Posts

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर दिया डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश *रंगों और दीपों में दिखी डिजिटल भारत की तस्वीर, कनेक्टिविटी से ई-गवर्नेंस और पर्यावरण संरक्षण तक…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार )सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, अंबिकापुर में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी