
अतीश दीपंकर
स्टेट ब्यूरो हेड
बिहार
भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
बिहार के मुंगेर- मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई !
हादसा बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र स्थित चायटोला मोड़ के पास हुआ है !
टक्कर इतनी जोरदार थी कि, टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया !
हादसे में टोटो चालक समेत एक यात्री घायल हो गया!
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद टोटो की हालत किस कदर क्षतिग्रस्त हो गई है।
बताया जा रहा है कि, टोटो चालक अपनी साइड से जा रहा था। इसी दौरान चायटोला मोड़ के पास टर्निंग पर 16 चक्का ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी !
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
घायल टोटो चालक की पहचान संतोष भगत, पिता सत्यनारायण भगत, निवासी सनोखर के रूप में बताई जा रही है।
हादसे में टोटो पर सवार एक यात्री भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने की बात सामने आई है।
हालांकि, हादसे की असली वजह क्या थी ? और ट्रक की रफ्तार कितनी थी ? इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
हादसे के बाद फोरलेन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, टर्निंग पॉइंट और निर्माणाधीन हिस्सों में वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के साथ पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।
क्योंकि फोरलेन का यह हिस्सा अभी पूरी तरह चालू भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही यहां हादसा सामने आ गया।
फिलहाल दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।









