Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा का विस्तार कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, 50 सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश की तैयारी

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2026/ जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हाईस्कूल भवन का अब फिजियोथेरेपी कॉलेज के संचालन के लिए उपयोग किया जाएगा। कॉलेज में 50 सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में मेडिकल एवं स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कंडोरा में निर्मित हाईस्कूल भवन में हाईस्कूल संचालन की अनुमति नहीं मिलने के बाद शासन द्वारा भवन के बेहतर उपयोग का निर्णय लिया गया है। जिले में फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू होने से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही फिजियोथेरेपी सेवाओं के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम जशपुर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

विद्यार्थियों को जिले में ही मिलेगा फिजियोथेरेपी शिक्षा का अवसर
फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। 50 सीटों के साथ कॉलेज की शुरुआत होने से स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
मरीजों को भी मिलेगी फिजियोथेरेपी उपचार की सुविधा
कॉलेज के संचालन से फिजियोथेरेपी शिक्षा के साथ-साथ उपचार सेवाओं के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। वर्तमान में जिले के अनेक मरीजों को फिजियोथेरेपी उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार से मरीजों को भविष्य में बेहतर सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के साथ उपचार सुविधाओं का विकास जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
चराईडांड में बनेगा स्थायी हाईटेक कैंपस
फिजियोथेरेपी कॉलेज के लिए चराईडांड के पास करीब 13.93 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी हाईटेक कैंपस तैयार करने की योजना है। स्थायी परिसर के निर्माण तक कंडोरा में तैयार भवन का उपयोग कॉलेज संचालन के लिए किया जाएगा। इससे एक ओर वर्तमान में उपलब्ध भवन का उपयोग सुनिश्चित होगा, वहीं दूसरी ओर भविष्य में कॉलेज के लिए आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त स्थायी परिसर विकसित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार को लगातार गति मिल रही है।फिजियोथेरेपी कॉलेज की शुरुआत जिले के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के साथ आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ