जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2026/ शासकीय महाविद्यालय तपकरा में 7 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी.सी. किण्डो की अध्यक्षता एवं प्राध्यापकों के सहयोग से रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रक्तदान की इच्छा जताई। इच्छुक छात्र-छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया तथा जांच के बाद रक्तदान के लिए योग्य पाए गए विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं मेरा युवा भारत के वॉलिंटियर्स ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए रक्तदान किया और विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी जशपुर से श्री शैलेन्द्र सिन्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा के डॉ. दामेश्वर पैंकरा, फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. के.के. डाहिर सहित मेरा युवा भारत जशपुर के वॉलिंटियर्स धन सिंह साय एवं दीपक कुमार निषाद तथा स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में रक्तदान की भूमिका का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
*50 सीटों के साथ इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू करने की तैयारी, जिले के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा* *1.10 करोड़ रुपये की लागत से…
Read more








