Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विकासखंड फरसाबहार के ग्राम ऊपरकछार में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से 35 हितग्राहियों को बतख का वितरण किया गया। साथ ही 34 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया गया। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी किसानों का सहारा, 63 गांवों को मिल रहा सिंचाई के लिए पानी

    236 किलोमीटर लंबी नहरों के नेटवर्क से खेतों तक पहुंच रहा पानी, अल्प वर्षा के दौरान भी किसानों को मिली राहत 23.81 करोड़ रुपए की लागत से नहरों का जीर्णोद्धार…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार)नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर दिलाया गया नशामुक्ति का संकल्प

      अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2026/    समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नवापारा अंबिकापुर स्थित सेंट जोन्स स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस