Ro no D15139/23

डीईओ नरेंद्र सिन्हा की पहल से 55 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ

11 लिपिक एवं 44 भृत्यों के आदेश जारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा लंबे समय से समयमान वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में 11 लिपिक एवं 44 भृत्य सहित कुल 55 कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि समयमान वेतनमान का लाभ केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा के बाद मिलने वाला सम्मान और अधिकार भी है। लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश किसी सौगात से कम नहीं है।
गौरतलब है कि डीईओ श्री नरेंद्र सिन्हा की पहल से लगभग 30 वर्षों से सेवा में कार्यरत भृत्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी प्राप्त हुआ है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे इन कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने से विशेष उत्साह है। अब समयमान वेतनमान के आदेश जारी होने से विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।
कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने डीईओ श्री नरेंद्र सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे ऐसे निर्णय विभाग में सकारात्मक कार्यसंस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वास और कार्य के प्रति समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ