Ro no D15139/23

कक्षा 10वीं में ‘मिशन 90 पार’ और 12वीं में ‘मिशन 95 पार’ का लक्ष्य

 

जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा की अध्यक्षता में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक, परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए दिए निर्देश

धमतरी, 9 अक्टूबर 2026। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के लिए ‘मिशन 90 पार’ तथा कक्षा 12वीं के लिए ‘मिशन 95 पार’ की रणनीति तैयार की गई है। इस संबंध में 6 अक्टूबर को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, शंकरदाह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा की अध्यक्षता में जिले की शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए श्री नाहटा ने बेहतर परिणाम के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, उपचारात्मक कक्षाएं संचालित करने, अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने तथा कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 15 नवंबर तक पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बोर्ड परीक्षा 2026 में 60 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाली 29 शासकीय एवं 23 अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों से चर्चा कर सुधारात्मक प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में जिला पीएलसी समिति द्वारा तैयार प्रश्न बैंक एवं मॉडल उत्तरों का लिखित अभ्यास कराने तथा जिला शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल और पीएम ई-विद्या के माध्यम से विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग देने पर भी चर्चा हुई।

नियमित समीक्षा और जवाबदेही पर जोर

प्राचार्यों को प्रत्येक 15 दिवस में शाला स्तर पर विषयवार शिक्षकों के साथ तथा प्रत्येक माह विकासखंड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई। लगातार कमजोर परिणाम देने वाले अशासकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में शनिवार को बैगलेस गतिविधियों के अंतर्गत कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कक्षाओं के संचालन, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय एवं खेल संसाधनों के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही शाला स्तर पर दो कालखंड अध्यापन, यू-डाइस पोर्टल की प्रविष्टियां समयसीमा में पूर्ण करने तथा जन प्रयास पोर्टल पर एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्री नाहटा ने कहा कि परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में सहायक संचालक श्री आर.एन. मिश्र, श्री यदुनंदन वर्मा, श्री कीर्ति कुमार साहू, जिला मिशन समन्वयक श्री अनुराग त्रिवेदी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री खेमेन्द्र कुमार साहू, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री अजय पाण्डेय सहित सभी बीईओ एवं एबीईओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर

      राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन धमतरी,…

    Read more

    पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में मजबूत हो रही सड़क संपर्क व्यवस्था *बगीचा विकासखंड में पांच वृहद पुलों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को वर्षभर मिलेगी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू