Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

 

– आरके नगर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का किया अवलोकन कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

– डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी

– एसबीआई बैंक का निरीक्षण कर लंबित सब्सिडी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

– प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वार्डवासियों को किया प्रोत्साहित

राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्टेडियम में किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरके नगर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से लाइब्रेरी में उपलब्ध अध्ययन सामग्री, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही लाईबे्ररी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रसाधन कक्ष की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वार्डवासियों से संपर्क कर उन्हें योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कराकर बिजली बिल में बचत करने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सब्सिडी भुगतान में हो रहे विलंब को गंभीरता से लेते हुए दिग्विजय स्टेडियम परिसर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं सब्सिडी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री जीआर मरकाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर

      राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन धमतरी,…

    Read more

    पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में मजबूत हो रही सड़क संपर्क व्यवस्था *बगीचा विकासखंड में पांच वृहद पुलों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को वर्षभर मिलेगी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू