Ro no D15139/23

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए प्रेरक

 

– 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल हुआ शून्य

– केन्द्र एवं राज्य शासन से मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी

– सब्सिडी मिलने से सौर ऊर्जा अपनाने की राह हुई आसान

– स्वयं योजना का लाभ लेकर ग्रामीणों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए कर रहे जागरूक

राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हालाडूला के सरपंच श्री कोमल सिन्हा गांव के लिए प्रेरक बन गए हैं। श्री कोमल ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल से मुक्ति पाई है। पहले परिवार को हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी होने के कारण उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे बिजली बिल पर खर्च होने वाली पूरी राशि की बचत हो रही है और परिवार के घरेलू बजट को आर्थिक राहत मिली है।
श्री कोमल सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी समय पर प्राप्त हुई। इससे सोलर पैनल लगवाने में आर्थिक परेशानी नहीं हुई। अब घर की छत पर सूर्य की किरणों से बिजली का उत्पादन हो रहा है और परिवार को बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कोमल सिन्हा ने स्वयं योजना का लाभ लेकर ग्रामीणों के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे ग्रामवासियों को सौर ऊर्जा से होने वाली आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण के लाभों की जानकारी देकर अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
श्री कोमल सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हमारे परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। पहले हर महीने बिजली बिल भरना पड़ता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने से बिजली बिल शून्य हो गया है। शासन से 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी समय पर मिलने से सोलर पैनल लगवाना भी आसान हुआ। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी इस योजना का लाभ लेकर बिजली बिल के खर्च से मुक्ति पाएं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    पर्यटन, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से संवरेगी नगरी-सिहावा की तस्वीर

      राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन धमतरी,…

    Read more

    पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में मजबूत हो रही सड़क संपर्क व्यवस्था *बगीचा विकासखंड में पांच वृहद पुलों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को वर्षभर मिलेगी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू