Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान:धमतरी में दिव्यांगजनों के लिए 10-11 को आयोजित होगा‘निदान-03’ शिविर

कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं सहायक उपकरणों का मापन, परीक्षण और वितरण; दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने की भी मिलेगी सुविधा

 

धमतरी, 9 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने तथा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) प्रदान करने के उद्देश्य से धमतरी जिले में तीन दिवसीय ‘निदान-03’ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए मापन और परीक्षण के साथ उपकरण वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर होगा आयोजन

 

शिविर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्रृंगी ऋषि मैदान, नगरी में शिविर आयोजित किया गया। वहीं, 10 अक्टूबर 2026, शनिवार एवं 11 अक्टूबर 2026, रविवार को इंडोर स्टेडियम, आमातालाब रोड, धमतरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मापन

 

‘निदान-03’ शिविर में ऐसे दिव्यांगजनों, जिनके हाथ या पैर कटे हुए हैं अथवा जो पोलियोग्रस्त हैं, उनके लिए कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स उपलब्ध कराने हेतु मापन और परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को मैनुअल ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

 

दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की सुविधा

 

शिविर में जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण, चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं, समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

शिविर में पंजीयन कराने के लिए दिव्यांगजनों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति लाना आवश्यक है। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फोटो एवं आधार कार्ड उपलब्ध कराना होगा।

 

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक परीक्षण, प्रमाणीकरण, पहचान पत्र निर्माण तथा सहायक उपकरणों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पात्र दिव्यांगजन निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    तुबा जंगल में 6 पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग ने किया POR दर्ज, बीट गार्ड को नोटिस

    जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2026/ तुबा जंगल में मवेशी चराने के बहाने वन संपदा के अवैध दोहन और पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन…

    Read more

    क्षितिज-अपार संभावनाएं अंतर्गत दिव्यांग जन विद्यार्थियों के लिए छात्रगृह योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

    जशपुरनगर 09 अक्टूबर  2026/  समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा द्वारा क्षितिज-अपार संभावनाएं दिव्यांग व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस