Ro no D15139/23

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से छत्रपाल सिंह कंवर ने संवारी खेती, सालाना आय बढ़कर 4-5 लाख रुपये तक पहुंची

 
ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

कोरबा, 10 अक्टूबर 2026/
किसानों की मेहनत को बेहतर आमदनी में बदलने के लिए आधुनिक तकनीक, पानी का उचित प्रबंधन और उन्नत कृषि उपकरणों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में उद्यानिकी विभाग की योजनाएं किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर विविध फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई, संरक्षित खेती और कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलने से किसान खेती के तौर-तरीकों में बदलाव कर रहे हैं। इसका लाभ उत्पादन बढ़ाने, फसलों की गुणवत्ता सुधारने और आमदनी के नए अवसर विकसित करने में मिल रहा है।
कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनरास निवासी किसान श्री छत्रपाल सिंह कंवर की कृषि यात्रा में भी इन सुविधाओं ने महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। पहले वे मुख्य रूप से परंपरागत तरीके से धान की एकल मौसमी खेती करते थे। सिंचाई के सीमित साधन, आधुनिक कृषि उपकरणों की कमी और तकनीकी जानकारी के अभाव में उनकी वार्षिक आय लगभग 70 से 80 हजार रुपये तक ही रहती थी। खेती से आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें ऐसी तकनीक और संसाधनों की जरूरत थी, जिनसे पानी का बेहतर उपयोग हो और वर्षभर अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जा सके।
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से जुड़ने के बाद श्री कंवर को आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने में सहायता मिली। वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई संयंत्र, फेंसिंग, प्लास्टिक मल्चिंग, पावर टिलर और पावर स्प्रेयर जैसी सुविधाओं के लिए अनुदान का लाभ मिला। इन संसाधनों का उपयोग करते हुए उन्होंने धान के साथ मौसमी सब्जियों का उत्पादन शुरू किया। ड्रिप सिंचाई से पानी का बेहतर प्रबंधन, मल्चिंग से फसलों की देखभाल और पावर टिलर से कृषि कार्यों को आसान बनाने में मदद मिली। आधुनिक तकनीकों को अपनाने से उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार हुआ तथा उनकी वार्षिक आय बढ़कर लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच गई।
हितग्राही श्री छत्रपाल सिंह कंवर ने बताया, “पहले मैं केवल धान की खेती करता था। सिंचाई के पर्याप्त साधन और आधुनिक उपकरण नहीं होने से आमदनी सीमित रहती थी। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से सहायता मिलने के बाद खेती को नए तरीके से करने का अवसर मिला। अब धान के साथ मौसमी सब्जियां भी उगा रहा हूं। ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और पावर टिलर से काम आसान हुआ है और फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। पहले साल भर में 70 से 80 हजार रुपये की आय होती थी, अब 4 से 5 लाख रुपये तक कमा पा रहा हूं। मैं गांव के दूसरे किसानों को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। किसानों को आगे बढ़ने के लिए ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ