Ro no D15139/23

दिव्यांगों की राह आसान बनाने प्रशासन प्रतिबद्ध, निदान शिविर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, दिव्यांगजनों से चर्चा कर सुविधाओं और लाभ की ली जानकारी

 

धमतरी 10 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से स्थानीय इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय ‘निदान शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा पहुंचे।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में पहुंचने वाले दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पंजीयन से लेकर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि हितग्राहियों को शिविर का अधिकतम लाभ मिल सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं, पंजीयन प्रक्रिया और हितग्राहियों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिविर से मिल रहे लाभों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा, भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के श्री व्यास, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डॉ. मनीष पांडे, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक यदुनंदन वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू