Ro no D15139/23

शासन की दो जनकल्याणकारी योजनाओं से चंद्रशेखर के जीवन में आई नई खुशहाली

*- चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री आवास से मिला पक्का घर और सूर्य घर योजना से बिजली बिल की चिंता हुई दूर*

*- चंद्रशेखर वैष्णव के पक्के मकान की छत बनी सौर ऊर्जा का जरिया*

*- सौर ऊर्जा से घर की जरूरतें पूरी करने के साथ ग्रिड में बिजली भेजकर अर्जित कर रहे अतिरिक्त आय*

*- 3 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी*

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का समन्वय ग्रामीण परिवारों को आवासीय सुरक्षा के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। छुरिया विकासखंड के ग्राम चांदो निवासी श्री चंद्रशेखर वैष्णव ने दोनों योजनाओं का लाभ लेकर न केवल पक्के मकान का सपना साकार किया, बल्कि बिजली बिल शून्य होने के साथ अतिरिक्त आय का जरिया भी विकसित किया है। श्री चंद्रशेखर वैष्णव बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पक्का मकान बनने से परिवार की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई। हालांकि, बिजली की बढ़ती जरूरतों और बिल के खर्च की चिंता बनी हुई थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत में सूर्यसभा से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। इसके लिए उन्हें शासन से 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई।

सोलर प्लांट लगने से अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। सौर ऊर्जा से घरेलू जरूरतें पूरी होने के साथ ही अतिरिक्त उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजकर वे आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे परिवार को बिजली के खर्च से मुक्ति मिलने के साथ आर्थिक लाभ भी हो रहा है। श्री वैष्णव खुशी व्यक्त करते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने सिर पर पक्की छत दी और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने उसी छत को बिजली उत्पादन एवं अतिरिक्त आय का जरिया बना दिया। उन्होंने दोनों जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री चंद्रशेखर वैष्णव ने कहा कि वे शासन की योजनाओं का समन्वित लाभ से बेहतर जीवन स्तर के साथ आर्थिक एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहे है।

  • Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

    *वन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण*   *’ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने का…

    Read more

    नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-मंदिर क्षेत्र, दुर्गा पंडाल के आसपास नही लगेगें अंडा-बिरयानी की दुकानें

    नगर पालिका अध्यक्ष व व्यापारियों की बीच हुई सार्थक चर्चा*   कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने क्वांर नवरात्रि को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंडा, बिरयानी जैसे दुकानो…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर