
*- 11 से 20 अक्टूबर तक विभिन्न मेला स्थलों पर तैनात रहेंगे अधिकारी*
*- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मार्कण्डेय को बनाया गया नोडल अधिकारी*
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 अधिकारियों एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेला स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मार्कण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण डोंगरगढ़ क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ श्री अक्षय दोसी की ड्यूटी 11 से 20 अक्टूबर तक लगाई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ के सहयोग के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीकांत कोराम की 11 से 13 अक्टूबर, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी की 14 से 16 अक्टूबर तथा डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नीचे मंदिर डोंगरगढ़ में तहसीलदार श्री चितेश देवांगन की 11 से 13 अक्टूबर, तहसीलदार सुश्री नीलकंठ जनबंधु की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार श्री कमल किशोर साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। रोपवे स्थल पर नायब तहसीलदार श्री रामलखन चौहान की 11 से 13 अक्टूबर, श्री गंगाधर राव की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार श्री सोनित भेडिय़ा की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। ऊपर मंदिर डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार श्री चिराग रामटेके की 11 से 13 अक्टूबर, श्री राकेश नागवंशी की 14 से 16 अक्टूबर तथा श्री सत्यपाल सिंह यादव की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। छीरपानी डोंगरगढ़ में तहसीलदार सुश्री आकांक्षा साहू की 11 से 13 अक्टूबर, नायब तहसीलदार श्री राजेश नेताम की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री झरना राजपूत की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार श्री जगदेव प्रसाद खुंटे की 11 से 13 अक्टूबर, श्री अब्दुल वसीम सिद्दकी की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री मेघा जैन की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है।









