Ro no D15139/23

जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र’ की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में पोस्टर एवं टेम्पलेट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

 

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय, डिगमा, अम्बिकापुर में ‘जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर टेम्पलेट एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रति जागरूकता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तथा टेम्पलेट तैयार कर निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं जागरूक मतदान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुमन मिंज के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय से श्री रजनीश मिश्रा एवं श्रीमती प्रीति तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टरों एवं टेम्पलेट का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, श्री देवेंद्र दास सोनवानी एवं श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर स्वीप कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चंद्र प्रकाश सहित स्वीप, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, हृदय यादव, हिमांशु शर्मा, आशीष दास, मनीष कुमार रवि, श्रवण आयाम, अमित मरावी, संजू लकड़ा, जैनेट कुजूर एवं सात्विक राज ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, मतदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका समझने एवं अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी