Ro no D15139/23

जशपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पूजा स्थलों, रथ यात्रा मार्ग और रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

रावण दहन कार्यक्रम स्थल रणजीता स्टेडियम में बैरिकेडिंग, अग्निशमन और मेडिकल की रहेगी व्यवस्था

जशपुरनगर, 11 अक्टूबर 2026/ जशपुर में दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को उत्सव के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री व्यास ने दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पूजा स्थलों की साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बेलवरन जुरगुम, मां काली मंदिर, श्री बालाजी मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्त्र-शस्त्र और पूजन स्थलों की सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। रथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, रास्ते में आने वाली पेड़ों की झुकी डालियों की छंटाई तथा रथ की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। वहीं विद्युत विभाग को पूजा स्थलों और कार्यक्रम मार्गों से गुजरने वाली बिजली लाइनों की जांच करने तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुरक्षित बनाए रखने को कहा गया।

रणजीता स्टेडियम में सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने निर्देश

कलेक्टर श्री व्यास ने दशहरा के दिन रणजीता स्टेडियम में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकासी के लिए सुव्यवस्थित मार्ग, अग्निशमन दल की तैनाती तथा आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम की उपलब्धता और कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने शहर से रणजीता स्टेडियम की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दशहरा उत्सव में शामिल होने वाले नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, दशहरा उत्सव समिति जशपुर से श्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, श्री परमानन्द मिश्रा, श्री नरेश नन्दे, श्री मनोज रमाकांत मिश्र सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर की बेटी श्रेष्ठा तिवारी ने कर दिया कमाल! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया हेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड!”

    बताते चलें, 25 नवंबर को होटल Babylon में हुए पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स में रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। साथ में 25…

    Read more

    सेना भर्ती की तैयारी को परखने का मिलेगा अवसर, 29 नवंबर को धमतरी में होगी फाइनल रिहर्सल

      *इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिलेगा नकद पुरस्कार* धमतरी 26 नवंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26