Ro no D15139/23

तालाब गहरा हुआ, गांव की उम्मीदें भी हुईं मजबूत

 

लांजित में जल संरक्षण के साथ 500 से 600 ग्रामीणों को मिला रोजगार, किसानों और पशुपालकों को बेहतर जल उपलब्धता की आस

रायपुर , 12 अक्टूबर 2026/ गांवों में जलस्रोतों का संरक्षण खेती-किसानी, पशुपालन और स्थानीय जीवन को संबल देता है। सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत लांजित में विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत कराया गया तालाब गहरीकरण इसी दिशा में एक पहल है। इससे वर्षा जल को अधिक मात्रा में संचित करने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार का अवसर भी मिला है।

ग्राम पंचायत लांजित के निवासी श्री सुरेश कुमार सिंह बताते हैं कि गहरीकरण से पहले तालाब में पर्याप्त पानी नहीं रुकता था। गर्मी के दिनों में पानी की कमी किसानों और पशुपालकों के लिए परेशानी बन जाती थी। अब तालाब की बढ़ी हुई गहराई वर्षा जल को संचित करने में सहायक होगी। इससे सिंचाई और पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। तालाब में पानी रहने से पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी राहत मिलेगी।

तालाब गहरीकरण का काम स्थानीय ग्रामीणों के लिए आजीविका का अवसर भी बना। श्री सिंह के अनुसार, इस कार्य में ग्राम पंचायत के लगभग 500 से 600 मजदूरों ने काम किया। गांव में ही मिली मजदूरी से ग्रामीण परिवारों को आय का सहारा मिला और उनकी जरूरतें पूरी करने में मदद हुई।

श्री सुरेश कुमार सिंह इस कार्य को गांव के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस प्रयास में शासन-प्रशासन और ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

लांजित का यह तालाब अब केवल जलसंचय का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए बेहतर आजीविका और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी है।

  • Related Posts

    शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

    *- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक* राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री…

    Read more

    डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?