Ro no D15139/23

जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमिनार

 जशपुर 12 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन और नवगुरुकुल वर्ष 2023 से जिले की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी पहल के तहत 14 अक्टूबर 2026 को SAGES, पत्थलगांव में करियर-अवेयरनेस एवं स्कॉलरशिप सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
सेमिनार का विवरण
– दिनांक: 14 अक्टूबर 2026
– समय: सुबह 10 बजे
– स्थान: SAGES, पत्थलगांव, जशपुर

इस सेमिनार के माध्यम से छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को नवगुरुकुल के कोर्स, पात्रता, स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
नवगुरुकुल एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो वंचित समुदायों की युवतियों को टेक्निकल एवं प्रोफेशनल स्किल्स सिखाकर रोजगार के लिए तैयार करती है। चयन प्रक्रिया पूरी करने वाली छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, भोजन, आवास, लैपटॉप और वाई-फाई की सुविधा दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें जॉब और प्लेसमेंट में भी सहयोग दिया जाता है।
जशपुर की युवतियाँ कमा रही हैं ₹15,000 से ₹31,000 प्रति माह
नवगुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के अलग-अलग ब्लॉकों की युवतियाँ रोजगार हासिल कर रही हैं। उनकी सफलता की कुछ कहानियाँ इस प्रकार हैं:
– लीला (फरसाबहार): Tech4Good Fellow के रूप में कार्यरत, ₹31,000 प्रति माह।
– शकुंतला (कुनकुरी): नवगुरुकुल, जशपुर के साथ कार्यरत, ₹23,000 प्रति माह।
– आकांक्षा (मनोरा): नवगुरुकुल, जशपुर के साथ कार्यरत, ₹23,000 प्रति माह।
– योगिता (कांसाबेल): नवगुरुकुल, जशपुर के साथ कार्यरत, ₹23,000 प्रति माह।
– निशा (फरसाबहार): नवगुरुकुल, जशपुर के साथ कार्यरत, ₹23,000 प्रति माह।
– शीतल (कांसाबेल): सक्षम कार्यालय के साथ कार्यरत, ₹15,000 प्रति माह।
– मंजू (पत्थलगांव): सक्षम कार्यालय के साथ कार्यरत, ₹15,000 प्रति माह।
– नौरिता (दुलदुला): Learn/Visix के साथ कार्यरत, ₹17,000 प्रति माह।
– शोभिता (दुलदुला): WEARE1 Academy में वर्क-फ्रॉम-होम भूमिका में कार्यरत।
ये उदाहरण बताते हैं कि कौशल-आधारित शिक्षा और करियर सपोर्ट के माध्यम से जशपुर की युवतियाँ रोजगार के अवसर हासिल कर रही हैं। कुछ अपने ही जिले में काम कर रही हैं, जबकि कुछ को घर से काम करने का अवसर मिला है।
14 अक्टूबर को होने वाला यह सेमिनार जिले की अधिक से अधिक युवतियों तक शिक्षा, स्कॉलरशिप और रोजगार से जुड़ी जानकारी पहुँचाने की दिशा में एक और कदम है।

  • Related Posts

    निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा

    *सेवा की कहानी*   *ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत* रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ कभी…

    Read more

    हमर गांव हमर शाला’ योजना की प्रगति की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश   धमतरी, 12 अक्टूबर 2026। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?