Ro no D15139/23

निदान शिविर में पूरी हुई आकांक्षा की आकांक्षा, अब योजनाओं का लाभ मिलने की जगी उम्मीद

यूडीआईडी कार्ड के अभाव में छात्रवृत्ति सहित कई सुविधाओं से थी वंचित, सेवा संकल्प अभियान के ‘निदान-03’ शिविर में मिली राहत

धमतरी 12 अक्टूबर 2026/ सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘निदान-03’ शिविर ने भंवरमरा गांव की दिव्यांग बालिका आकांक्षा निषाद के लिए राहत की राह खोल दी है। बौनेपन और आंशिक बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित आकांक्षा को यूडीआईडी कार्ड नहीं बनने के कारण छात्रवृत्ति सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविर में उसकी समस्या का निराकरण होने से अब उसे शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।

आकांक्षा अपने पिता के साथ निदान शिविर में पहुंची थी। उसके पिता ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड के अभाव में आकांक्षा को पढ़ाई के दौरान शासन की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में निदान-03 शिविर उनके लिए मददगार साबित हुआ।

अब योजनाओं का लाभ मिलने की बढ़ी उम्मीद

यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्ड बनने से आकांक्षा को छात्रवृत्ति सहित पात्रतानुसार अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही भविष्य में विवाह के अवसर पर शासन की विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता और शर्तें पूरी करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

आकांक्षा और उसके परिवार के लिए यह पहल केवल एक कार्ड बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सहारा भी है। अपनी समस्या के समाधान से प्रसन्न आकांक्षा के परिवार ने जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के प्रति आभार जताया।

‘निदान-03’ शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करने की पहल शासन की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

  • Related Posts

    निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा

    *सेवा की कहानी*   *ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत* रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ कभी…

    Read more

    हमर गांव हमर शाला’ योजना की प्रगति की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश   धमतरी, 12 अक्टूबर 2026। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?