Ro no D15139/23

हमर गांव हमर शाला’ योजना की प्रगति की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 

धमतरी, 12 अक्टूबर 2026। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘हमर गांव हमर शाला’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, बिहान (एनआरएलएम) के बीपीएम तथा प्रथम एजुकेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

 

कार्यक्रम के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों की स्पष्ट समझ जरूरी

 

सीईओ जिला पंचायत श्री नाहटा ने कहा कि ‘हमर गांव हमर शाला’ कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब सभी संबंधित अधिकारी, मैदानी अमला और सहयोगी संस्थाएं कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से समझें। उन्होंने प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा करने तथा क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्राथमिक शालाओं के चयन और प्रशिक्षण की समीक्षा

 

बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के चयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप चयन प्रक्रिया समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया। चयनित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा विद्यालयों को स्थानीय समुदाय से जोड़ने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए क्षमता निर्माण को महत्वपूर्ण बताते हुए जिला स्तर पर कर्मचारियों की कार्यशाला तथा विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही संकुल समन्वयकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों और प्रधान पाठकों की बैठक एवं कार्यशालाएं आयोजित करने पर चर्चा हुई। सीईओ ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग विद्यालय स्तर पर व्यावहारिक गतिविधियों में किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा और सीखने के स्तर में सकारात्मक सुधार दिखाई दे।

 

बिहान कैडर की भूमिका होगी महत्वपूर्ण

 

बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत बिहान कैडर के चयन, प्रशिक्षण और विद्यालयों के साथ समन्वय की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बिहान कैडर, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत के बीच समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। चयनित बिहान कैडर को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना पर विचार करते हुए उन्हें सहयोगात्मक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन और बच्चों के सीखने में सहयोग के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने पर जोर दिया गया।

 

श्री नाहटा ने निर्देशित किया कि बिहान कैडर, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत के बीच भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट रहें। प्राथमिक शालाओं में बिहान कैडर के माध्यम से सहयोगात्मक शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए प्रशिक्षण, समन्वय और अन्य आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं।

 

अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

 

बैठक में महत्वपूर्ण समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने पर कुरुद विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

    *- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक* राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री…

    Read more

    डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?