Ro no D15139/23

अब अपनी राह खुद तय कर सकेंगी रोशनी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली बड़ी राहत

 

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना कई बार दिव्यांगजनों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में आवागमन का एक साधन केवल सुविधा नहीं, बल्कि अपने काम स्वयं करने और आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी देता है। बलौदाबाजार की सुश्री रोशनी पुरैना को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनकी राह कुछ आसान हुई है।

जिला प्रशासन की ओर से सुश्री रोशनी को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। अब उन्हें आने-जाने के लिए पहले जैसी कठिनाइयों का सामना कम करना पड़ेगा। अपने जरूरी कामों के लिए वे अधिक सहजता से बाहर जा सकेंगी। यह मदद उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ाने के साथ अपने फैसले खुद लेने का अवसर भी देगी।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर सुश्री रोशनी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “विष्णु भैया की सुशासन सरकार दिव्यांगजनों के लिए निरंतर अच्छा काम कर रही है। उनकी जरूरतों को समझते हुए सहायता और सुविधाएं देने के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देती हूं।”

सुश्री रोशनी के लिए यह ट्राइसाइकिल आवागमन का साधन भर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की मुश्किलों को कम करने और अपने कामों में अधिक स्वतंत्र होने की दिशा में एक सहारा है। समाज कल्याण विभाग और प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2026/   संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का समापन समारोह का आयोजन रविवार 29 नवम्बर 2026 को स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में किया जाएगा। समारोह में मुख्य…

    Read more

    धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल

        32.40 क्विंटल धान का किया विक्रय, किसान हितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार *नारायणपुर जिले में 19 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर