Ro no D15139/23

ई-ऑफिस के माध्यम से ही करें विभागीय कार्य, कलेक्टर ने दिए निर्देश

मनोरा शासकीय महाविद्यालय निर्माण कार्यों में देरी पर कलेक्टर सख्त, ठेका निरस्त करने निर्देश
सेतु विभाग के एसडीओ बैठक से बिना सूचना के नदारद कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

जशपुरनगर 13 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर श्री  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से ही विभागीय कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड स्तर पर भी ई-ऑफिस व्यवस्था लागू कर नियमित संचालन करने को कहा।
बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उचित मूल्य दुकानों में चावल के भंडारण और हितग्राहियों को वितरण की जानकारी ली।
उन्होंने सभी राशन कार्डधारियों को प्रत्येक माह निर्धारित समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री की घोषणाओं तथा कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने को कहा।
 स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर ने विभिन्न विकास खंडों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें में कंवर समाज भवन, पुलिया, रंगमंच, सामुदायिक भवन और सीसी रोड निर्माण सहित दोकड़ा में मिनी स्टेडियम का निर्माण शामिल है। इसके अलावा दुलदुला विकासखंड एवं बंदरचुंआ में बस स्टैंड निर्माण, कुनकुरी में ऑडिटोरियम और सांस्कृतिक भवन सहित अन्य स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
मनोरा महाविद्यालय निर्माण शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी
मनोरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जशपुर के कार्यपालन अभियंता को संबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने को कहा।
सेतु विभाग के  अनुपस्थित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस
बैठक में सेतु विभाग के एसडीओ बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। इसके कारण विभागीय कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से शीतल की शिक्षा को मिला संबल

    कोरबा 13 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दर्री नगर जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रगति नगर निवासी श्रीमती प्रमिला निर्मलकर की पुत्री सुश्री शीतल को मुख्यमंत्री नोनी…

    Read more

    सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से लकवा पीड़ितों को मिला सहारा, गुलो बाई और शिवचरण मिंज को प्रदान की गई व्हीलचेयर

    व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ दोनों बुजुर्गों को मिली राहत, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार बगिया कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों की उम्मीद का केंद्र, रोजाना समस्याएं लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव