Ro no D15139/23

सूरज की किरणों से सुखीराम के घर आई खुशहाली

*सेवा की कहानी*

 

*- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल की चिंता हुई दूर*

 

*- 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी*

 

*- कभी बिजली बिल था चिंता का कारण, अब बिजली बिल माइनस में होने से मिली राहत*

 

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2026। कभी हर महीने आने वाला बिजली बिल परिवार के खर्चों में अतिरिक्त बोझ बनता था, लेकिन अब सूरज की किरणें ही बचत और खुशहाली का जरिया बन गई हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला निवासी श्री सुखीराम साहू की है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से उनके घर की छत अब बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है और बिजली बिल की चिंता बीते दिनों की बात हो गई है। श्री सुखीराम साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी का लाभ मिला है। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर की बिजली की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। पहले जहां अधिक बिजली बिल आने से उन्हें आर्थिक परेशानी होती थी, वहीं अब उनका बिजली बिल माइनस में आ रहा है। इससे परिवार को बिजली खर्च से बड़ी राहत मिली है।

श्री सुखीराम साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले बिजली का बिल बहुत अधिक आता था, जिसे चुकाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन शासन की इस योजना ने उनकी परेशानी दूर कर दी है। अब घर में बिजली का उपयोग करने के बावजूद बिल माइनस में आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल भरना पड़ता था, अब सूरज की रोशनी से बिजली बन रही है और पैसों की बचत भी हो रही है। यह बदलाव उनके परिवार के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। श्री सुखीराम साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से आम परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके घर को न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि हर महीने बिजली बिल की चिंता से भी मुक्ति दिलाई है।

  • Related Posts

    संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2026/   संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का समापन समारोह का आयोजन रविवार 29 नवम्बर 2026 को स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में किया जाएगा। समारोह में मुख्य…

    Read more

    धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल

        32.40 क्विंटल धान का किया विक्रय, किसान हितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार *नारायणपुर जिले में 19 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर