Ro no D15139/23

जशपुर से अब तक 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में किए प्रभु श्रीरामलला के दर्शन

श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क दर्शन का लाभ

जशपुरनगर 25 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं।

इस योजना के माध्यम से जशपुर जिले के अब तक 3062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।

इसी कड़ी में योजना के 16वें चरण के तहत आगामी 27 अक्टूबर को भी विभिन्न जनपद पंचायत और नगर पंचायत से कुल 204 श्रद्धालु रवाना होंगे।

जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों एवं सियानगुड़ी के श्रद्धालुओं को भी अयोध्या दर्शन का लाभ ले चुके हैं।विगत दिवस जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ शासन उठा रहा यात्रा का पूरा खर्च

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के अयोध्या आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाता है। इस योजना से श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

सभी दर्शन प्राप्त कर चुके श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, विभिन्न संभागों ने जीते पदक

    बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, खेल मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़   अम्बिकापुर 25 अक्टूबर 2026/ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    जशपुरनगर 25 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) 2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?