Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली नोहर सिन्हा की जिंदगी

– हर महीने 3 हजार रूपए के बिजली बिल से मिली राहत*

 

*- सोलर पैनल लगने से बिजली बिल हुआ शून्य, सब्सिडी की राशि भी मिली*

 

*- श्री सिन्हा ने ग्रामीणों से की सौर ऊर्जा अपनाकर आर्थिक बचत करने की अपील*

 

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत दिला रही है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर परिवारों को आत्मनिर्भर भी बना रही है। योजना का लाभ लेकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर निवासी श्री नोहर सिन्हा ने अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है। इससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। श्री नोहर सिन्हा ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए आता था। बिजली बिल की इतनी बड़ी राशि चुकाना परिवार के लिए आर्थिक चिंता का कारण बना हुआ था। हर महीने बिजली बिल के भुगतान में घरेलू बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था। इसी दौरान उन्हें सूर्यघर सभा के माध्यम से शासन की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। योजना के लाभ और शासन द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्होंने अपने घर में सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया।

श्री नोहर सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए अर्थात सालाना लगभग 36 हजार रूपए के बिजली खर्च से राहत मिल रही है। शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की राशि कुल 1 लाख 8 हजार रूपए भी उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। बिजली बिल की चिंता दूर होने से अब वे बचत की राशि का उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगे। श्री नोहर सिन्हा ने ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर सहित आसपास के ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है, तो अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ लेना चाहिए।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला