Ro no D15139/23

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

– चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण*

 

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अंतर्गत जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के संयुक्त निदेशक श्री दीपक बी. गोदे एवं सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों तथा जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही जनगणना कार्य में आपसी समन्वय एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री जीआर मरकाम, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला